फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Tue, 13 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,भराड़ी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
Missing - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव से स्कूल गई नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने भराड़ी पुलिस के समक्ष में बेटी के अपहरण का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भराड़ी थाना के एक एक गांव से नाबालिग सोमवार को नाबालिग घर से स्कूल के लिए गई थी। मगर वह देर शाम तक वापस नहीं आई। नाबालिग ग्यारहवीं कक्षा की छात्र है। देर शाम तक बेटी के न आने पर परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस में जाकर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए प्राथमिकता के तौर पर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया की धारा 363ए, 366 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें