फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस सांड ने राहगीर को किया घायल

Thu, 03 Dec 2015 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से काम को निकल रहे बकरोआ पंचायत के मझासू गांव के विरेंद्र सिंह को बेसहारा बैल ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे विरेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन


विरेंद्र को स्थानीय लोगों ने बैल से छुड़ाया। घायल व्यक्ति का निजी क्लीनिक में इलाज करवाया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।    

जानकारी के अनुसार मझासू गांव के निवासी विरेंद्र सिंह को बेसहारा बैल ने उस समय घायल कर दिया, जब वो घर से काम के लिए निकला था।

बैल ने पीछे से उस पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने विरेंद्र को बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। घायल का इलाज निजी क्लीनिक में करवाया गया। गनीमत यह रही की बैल के सींग नहीं थे।

वरना जान भी जा सकती थी।  पंचायत के उपप्रधान पवन कुमार ने बताया कि बेसहारा पशुओं की तादाद से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

लोग पशुओं के डर से बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बेसहारा पशु कई लोगों को घायल कर चुके हैं। बेसहारा पशुओं के हमले से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार तथा स्थानीय प्रशासन से बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें