फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनावर में सर्राफ की दुकान में नकब लगाकर माल साफ

Thu, 03 Dec 2015 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से चार सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने की वारदात
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट, व्यापारियों में रोष

बिनावर निवासी पिंटू गुप्ता की कस्बे में बिलहत रोड पर सर्राफ की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान के पीछे खाली पड़े प्लाट की ओर से दुकान की दीवार काट ली। दुकान में घुसे चोरों ने यहां से 30 हजार रुपये की नकदी और 80 हजार रुपये के जेवर साफ कर दिए। चोरों ने तिजोरी तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हुए। गुरुवार सुबह जब पिंटू गुप्ता दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी के बारे में पता लगा। खबर पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर एसएस बराच ने मौका मुआयना किया। पिंटू गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है, लेकिन अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पिंटू गुप्ता की ही दुकान में 21 फरवरी को भी चोरों ने हाथ साफ किया था। पुलिस इस घटना का भी अब तक वर्क आउट नहीं कर सकी है। चोरी की ताजा घटना से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें