फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गंभर के समीप मंगलवार रात चलते ट्रैक्टर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिर के बल सड़क पर गिरने से उसे गहरी चोटें आईं। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्लर निवासी 52 वर्षीय प्रकाश चंद सरिया लेने के लिए गंभर पुल जा रहे थे। देर रात करीब 10:30 बजे वह जामली के समीप भेडली नामक स्थान पर पहुंचे तो अचानक प्रकाश चंद अपना नियंत्रण खो बैठा और चलते ट्रैक्टर से सिर के बल नीचे गिर गया। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना से पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गौर रहे कि बिलासपुर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ब्रह्मपुखर के समीप एक सड़क दुर्घटना में महाराष्ट्र की पर्यटक महिला की मौत हो गई थी। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दो सड़क हादसों में वाहनों में टक्कर
बिलासपुर। थाना बरमाणा के तहत दो वाहनों में भिड़ंत हो गई। धर्मपाल निवासी बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी गाड़ी से बिलासपुर आ रहा था तो उसकी गाड़ी को बस ने टक्कर मार दी। वहीं, थाना सदर के तहत राजकुमार निवासी बिलासपुर ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ घाघस की ओर जा रहा था। इसी दौरान सागर व्यू होटल के पास एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, घटना में किसी को चोटें नहीं आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें