पुलिस थाना घुमारवीं के तहत घुमाणी चौक पर स्कूटी की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पेश आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक रविंद्र बिलासपुर की ओर जा रहा था।
एक महिला सुषमा पत्नी अनिल निवासी घुमाणी जैसे ही बस से उतरी स्कूटी की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया।
उधर, डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।