फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार इनोवा ने चार लोगों को मारी टक्कर, घायल

Wed, 02 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
बिलासपुर-घुमारवीं नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात मझासु में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन से खिंचने के दौरान रस्सी बांध रहे चार लोगों को तेजरफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस रात करीब दो बजे तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया और इसके बाद यातायात को  बहाल करवाया। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद एएसआई चमन ठाकुर ने बताया कि मंगलवार देर रात मझासु मारिया होटल के पास पहले सरकाघाट निवासी एक जीप चालक ने ट्रक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में हालांकि किसी को चोट नहीं आई। मगर सड़क पर खड़ा ट्रक रहने के कारण इसे हटाने के लिए क्रेन को मंगवाया गया। क्रेन की रस्सी से ट्रक को बांधने के लिए क्रेन के साथ आए लोगों के साथ दधोल निवासी नूतन चौहान, भोरंज निवासी अश्वनी कुमार और सरकाघाट निवासी कमल कुमार और सरकाघाट निवासी एक बुजुर्ग मदद कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इनोवा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर मौके पर जाम की स्थिति बन जाने के कारण घंटों तक पुलिस इससे सुचारु करवाने में जुटी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें