फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबलिग लड़की को जबरन उठा ले गए युवक

Wed, 16 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 श्री नयनादेवी जी के साथ लगते गांव मंडयाली में एक नाबालिग लड़की को जबरन उठाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के दादा ने बताया है कि दो लड़के उनकी पोती को जबरदस्ती उठा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह वारदात दो दिन पहले हुई है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पोती अपनी दादी के साथ खेतों में काम कर रही थी। तभी दो युवक गाड़ी में आए और लड़की को जबरन उठाकर ले गए। जब लड़की की दादी ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने दादी को धक्का मारकर गिरा दिया। इससे दादी को चोटें आईं हैं।

युवक दादी की कानों की बालियां भी साथ ले गए हैं। उसने बताया कि एक युवक पहले भी लड़की को तंग करता था। उसने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द उसकी पोती का पता नहीं लगाया, तो गांववासियों के साथ मिलकर पुलिस चौकी का घेराव करेंगे। उधर, डीएसपी श्री नयनादेवी जी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें