फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को कमरे में बंद करके लाखों के जेवरात चोरी

Wed, 18 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला की ग्राम पंचायत री के तहत आने वाले गांव तिउन में चोरों ने युवक को कमरे में बंधक बनाकर लाखों के रुपयों के गहनों पर हाथ साफ कर दिए। वारदात के समय घर में केवल एक युवक था जिसको चोरों ने कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। जबकि घर के अन्य सदस्य गांव में ही मंदिर में हो रहे जागरा में गए हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वारघाट के साथ लगती ग्राम पंचायत री के गांव तिउन में वीर सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनका परिवार सोमवार शाम को साथ लगते महाकाली माता के मंदिर में जगराते में गए हुए थे। घर पर उनका छोटा बेटा सोया था।


जब सभी रात्रि लगभग 12:30 बजे परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो अंदर लड़के को कमरे में बंद पाया। जब वह दूसरी मंजिल में पहुंचे तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। लॉकर के भीतर 2 सोने के हार, चार झुमके, 6 अंगुठियां, 2 माथे की बिंदियां, दो नथनियां और 2 सोने के चाक गायब थे। चोरों ने मात्र सोने के ही गहनों पर ही हाथ साफ किया। जबकि वहां साथ रखे हुए चांदी के गहनों और नगदी को हाथ तक नहीं लगाया है।
विज्ञापन


डीएसपी श्री नयनादेवी बलदेव दत्त ने बताया कि सोमवार रात को गांव तिउन के वीर सिंह नामक व्यक्ति ने फोन के माध्यम से पुलिस थाना स्वारघाट में बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर जाकर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें