फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में लगी आग में लाखों की संपत्ति स्वाह

Mon, 24 Oct 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
fire - फोटो : fire
विज्ञापन
उपमंडल मुख्यालय घुमारवीं के निकटवर्ती हारकुकार गांव में स्थित गुरुद्वारे में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अग्निकांड में गुरुद्वारे की लाखों की संपत्ति जल कर स्वाह हो गई है। वहीं सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि हादसे में किसी भी प्रकार से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ हैं। प्रारंभिक जांच में करीब तीन लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार करीब 11:00 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने गुरुद्वारे से आग की लपटों को उठाते देखा। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मगर जब तक आग पर काबू पाया जाता इसमें लाखों की संपत्ति स्वाह हो चुकी थी।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान प्रेम सिंह, नगर परिषद घुमारवीं उपाध्यक्ष रीता सहगल ने बताया स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

इस अग्निकांड में गुरुद्वारा की लगभग तीन लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख होने का अनुमान है नायब तहसीलदार घुमारवीं रमेश चंद धीमान और स्थानीय राजस्व अधिकारियों द्वारा अग्निकांड में हुए नुकसान का जायजा लिया गया।

हालांकि अभी आग के कारणों पता नहीं चल पाया है। मगर प्रारंभिक जांच में अग्निकांड का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घुमारवीं थाना पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें