शहर के सटे दनोह गांव में आग लगने से करीब 150 घास के गड्ढे और लकड़ी जलकर राख हो गई। इससे करीब 40 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक रोशन लाल पुत्र शिवराम गांव दनोह ने बुधवार दोपहर घास की खली (कुनु) में आग की लपटें देखीं।
उन्होंने तुरंत अग्नि शमन विभाग को इसका सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फॉयर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने थोड़ी देर में ही आग पर काबू पाया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
रोशन लाल के अनुसार आग लगने से करीब 150 घास के गड्ढे और 20-25 हजार रुपये की लकड़ी जली है। इसके साथ ही कुछ आम के पेड़ भी आग की चपेट में आए हैं।