फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा फैक्टरी में आग से 50 लाख की दवाइयां राख

Mon, 21 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
आगजनी की घटना में नष्ट हुई दवा फैक्टरी की दवाइयां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात को एक दवा फैक्टरी में आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखीं लाखों की दवाइयां और कच्चा माल जलकर राख हो गया। घटना में लगभग 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। अभी तक आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब डेढ़ बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित डा. कुमार्स फार्मास्युटिकल्स दवा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इससे फैक्टरी में बनी दवाइयां भारी मात्रा में जलकर नष्ट हो गईं। दवाई बनाने के लिए लाया गया कच्चा माल भी जल गया।

घटना का पता फैक्टरी के चौकीदार को तब लगा, जब उसने धुआं उठते हुए देखा। उसने इसकी जानकारी तुरंत अग्निशमन केंद्र को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन सहित पूरी टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


लगभग छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। फैक्टरी के भवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फैक्टरी संचालक विजय कुमार के अनुसार आगजनी की इस घटना में लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अभी आकलन किया जा रहा है। नुकसान और भी बढ़ सकता है। जिला अग्निशमन अधिकारी भूपेंद्र पाल डोगरा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी।

लगे थे फायर सेफ्टी उपकरण : दवा फैक्टरी में आग से सुरक्षा के लिए फायर सेफ्टी उपकरण लगे थे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इस वजह से भारी नुकसान हो गया।

शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका : आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है, लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि बिजली के शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें