फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान छात्रा से छेड़छाड़

Fri, 07 Oct 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज बिलासपुर में एक प्राध्यापक पर परीक्षा के दौरान छात्रा से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। आरोप है कि वह छात्रा को धमकाने उसके घर भी पहुंच गया। मामला रफा-दफा करने के लिए छात्रा को विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाने की बात भी कर रहा है। इसकी कॉल रिकार्डिंग भी हाथ लगी है। इसमें आरोपी ने 22 मिनट बात की है। उसने अपनी गलती भी मानी है। बीए पांचवें सेमेस्टर की छात्रा का 29 सितंबर को पेपर था।

छात्रा ने प्राचार्य को दी शिकायत में कहा कि उसका हिंदी मेजर का पेपर था। इस दौरान प्राध्यापक वहां पहुंचा। उसने छात्रा का मोबाइल उठाया और उसमें अपना नंबर सेव कर दिया। कहा कि आज से हम दोस्त हैं। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा पेपर छोड़कर भाग गई और अन्य प्राध्यापकों मीना, अरुणा, राजेश और अपनी सहेलियों को सारी बात बताई। इसके बाद भी यह सिलसिला यहीं नहीं थमा और आरोपी छात्रा को फोन करने लगा।
विज्ञापन


इधर, मामला सामने आने के बाद करीब तीन दर्जन अन्य छात्राओं ने भी प्राचार्य को लिखित शिकायत दी हैं। इसमें कहा है कि आरोपी लड़कियों के फोन नंबर मांगता है। फिर उन्हें फोन कर परेशान करता है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, कॉलेज पीटीए के अध्यक्ष नवीन ने कहा कि उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है। ऐसी सूचना जरूर मिली है। कॉलेज प्राचार्य के साथ बैठक कर जांच कमेटी बनाई है।
विज्ञापन


इधर, आरोपी प्राध्यापक ने कॉलेज के दो अन्य प्राध्यापकों पर आरोप लगाया कि ये उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। इस कारण ऐसे आरोप लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने किसी भी छात्रा से ऐसी कोई हरकत नहीं की है। कॉलेज प्राचार्य आरके भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वे अवकाश पर हैं। इस बाबत शिकायत मिली है। शनिवार को आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें