फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकडैम में मिला महिला का शव, सनसनी

Sun, 02 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Internet
विज्ञापन
घुमारवीं उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत बकरोआ के गांव बल्लू खरयाला में घास काटने गई महिला का चेकडैम में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। हालांकि प्रारंभिक दृष्टि महिला की मौत डूबने से बताई जा रही है।
विज्ञापन


मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बकरोआ पंचायत के तहत आने वाले गांव बल्लू-खरयाला की नीलमा देवी (45) पत्नी वासुदेव रोजाना की तरह घास काटने घर से निकली थी। माना  जा रहा है कि घास काटने के लिए वह एक ढांक पर चढ़ गई।

लेकिन, वहां से अचानक नीलमा का पांव फिसलने से वह नीचे बने चेकडैम में गिर गई। महिला वहां पर अकेले ही घास काट रही थी। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने महिला के शव को देखा। इसके बाद उसने पंचायत प्रधान को इसकी जानकारी दी। प्रधान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।
विज्ञापन


इसके बाद घुमारवीं थाना से पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल भेजा गया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला का शव चेकडैम से मिला है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें