बिलासपुर जिला के भराड़ी क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर भराड़ी थाने में नाबालिग ने बाप पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने भी नाबालिग के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि उसका बाप उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब 2 माह पहले बाप उसे बुआ के पास छोड़ने चंडीगढ़ ले गया था।
मगर वहां पर वह उसे होटल के कमरे में ले गया। यहां पर वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस दौरान उसने अपनी बुआ को फोन करके सारी बात बताई तो उसकी बुआ उसे होटल के कमरे से ले गई। लड़की पिछले कुछ समय से अपने नाना और नानी के पास रह रही है।
शनिवार को नाबालिग ने इस संबंध में भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार नाबालिग नाना-नानी के पास रहती है। मगर वह उसकी जबरदस्ती शादी करवा रहे हैं।
जब नाना-नानी को थाने बुलाया गया तो उसने बाप के खिलाफ अश्लील हरकतें करने की शिकायत दर्ज करवाई। लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग शिकायत के आधार पर उसके बाप के खिलाफ मामला दर्ज कर प्राथमिकता के तौर पर छानबीन शुरू कर दी है।