फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पुजारी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश के धराड़सानी क्षेत्र के माता नयना देवी मंदिर में संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी का शव मिलने सनसनी फैल गई है। सोमवार देर शाम को स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुजारी की पहचान बलदेव दास (70) लुधियाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुजारी के शरीर पर चोट के निशान हैं। लेकिन, मौत के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पुजारी के शव से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव स्थानीय लोगों को सौंपा।

इस संबंध में मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। मृतक बलदेव (70) का शव सोमवार सायं मंदिर के पास मिला। स्थानीय लोगों को मिला था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। दुर्गम क्षेत्र में देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मौत की वजह मारपीट हो सकती है। ऐसे में पुजारी की हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों को लेकर संशय में है।

आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। मृतक पुजारी लुधियाणा का रहने वाला था और नयना देवी मंदिर में करीब तीन सालों से रह रहा था।

एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें