फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपत्ति पर पत्थरों और डंडों से हमला, घायल

Sun, 26 Jun 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना स्वारघाट के तहत पंचायत टाली-जकातखाना में दो सगे भाइयों के बीच में हुए खूनी संघर्ष में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट लाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भटेड़ के ठाकुरदास और उसकी पत्नी निर्मला देवी अपने घर में काम कर रहे थे। ठाकुरदास के भाई मनसा राम, भाभी मोनिका देवी और भतीजा संजीव कुमार ने पत्थरों और डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में ठाकुर दास के सिर व मुंह पर चोटें आई हैं और निर्मला देवी के सिर पर भी गहरे घाव हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट लाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल भेज दिया गया है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि स्वारघाट पुलिस एएसआई रविंद्र सिंह की अगुवाई में घटनास्थल पर रवाना हो गई थी, लेकिन वहां पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें