फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपत्ति घायल

Fri, 30 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एनएच 103 पर भगेड़ के पास एक कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूली सवार दंपति घायल हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनएच 103 पर कस्बा भगेड़ के पास स्कूटी को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल चोटें आई हैं।

हादसे में घायल में संदीप कुमार 41 धार टटोह को-ऑपरेटिव सोसायटी में बतौर सचिव कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी अनु (39) के साथ वीरवार को स्कूटी नंबर एचपी 24-बी 4774 पर घुमारवीं की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान भगेड़ चौक के समीप पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है।

घायल दंपति को स्थानीय लोगों की मदद से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा हैं। घुमारवीं थाना पुलिस ने भादंस की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कार चालक की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें