बरठीं-शाहतलाई सड़क में झबोला के समीप एक इंडिगो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बरठीं में दाखिल करवाया गया। जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार माध्यमिक स्कूल झबोला के समीप बुधवार दोपहर को एक कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 15 फुट खाई में पलट गई।