फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस और ट्राले की टक्कर, 13 यात्री घायल

Thu, 14 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
बस और ट्राले की टक्कर का दृष्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीरवार सुबह करीब आठ बजे खलोटा मंदिर नम्होल के समीप निजी बस और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर में 13 लोग घायल हो गए। इस वजह से शिमला हमीरपुर नेशनल हाइवे में दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

इस वजह से हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। करीब दो घंटे के बाद पुलिस ने यातायात को बहाल किया। घायलों में ट्राला चालक सहित पांच महिलाएं और अन्य लोग शामिल है। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायलों को उपाचार के लिए बिलासुपर अस्पताल में लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। ट्राला चालक की हालत गंभी है जबकि अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मामला वीरवार सुबह करीब आठ बजे का है जब ट्राला नंबर एचपी-62-ए-1476 दाड़लाघाट से बिलासपुर की ओर आ रहा था।

इसी दौरान खलोटा मंदिर के समीप हमीरपुर से शिमला की ओर आ रही निजी बस नंबर एचपी-74-4250 के साथ इसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ट्राला चालक अंग्रेज सिंह निवासी बैजनाथ जिला कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इसके अलावा निजी बस में बैठे करीब 12 यात्री भी घायल हो गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर  स्थानीय लोग फौरन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस और 108 को दी। इसके बाद सभी घायलों को 108 के माध्यम से बिलासपुर अस्पताल ले लाया गया।


नम्होल पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। टक्कर में दोनों वाहनों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।  

हादसे में ये लोग हुए है घायल
अर्पणा (29) निवासी पंतेहड़ा, बोध राम (73) रामप्यारी (67) निवासी धुंधन, रतन लाल (55), विजय कुमार (31), राम सिंह (51), रक्षा देवी (27), अनिल कुमार (29), मोहन सिंह (43), नीतू राम (65) और रामकृष्ण (50) सहित एक अन्य यात्री शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें