फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में शव मिला, सनसनी

Thu, 14 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं बस अड्डे की वर्षा शालिका में वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त गांव तुंग पतालड़ी डाक घर बाहणु तहसील सरकाघाट जिला मंडी के निवासी साठ वर्षीय लालचंद छांगू राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घुमारवीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार मृतक 5 अप्रैल को घर से आईजीएमसी शिमला को  गया था।

पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के साथ मधुमेह का रोगी भी था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने बलद्वाड़ा चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें