Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
भराड़ी थाना के तहत बाड़ी गांव में बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने आटीआई के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बाइक नंबर के आधार पर दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को शक है कि क्षेत्र में इससे पहले हुए चोरी के मामलों में भी इनकी संलिप्तता हो सकती है।
पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को कल अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। दोनों युवक सोमवार को बाड़ी गांव में बाइक चोरी के इरादे से आए थे। मगर पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए। इस दौरान उनकी बाइक मौके पर ही छूट गई। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनों की पहचान हुई। पुलिस ने मामले में तथ्यों को जुटाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने खबर की पुष्टि की है। बाड़ी गांव के राज कुमार ने पुलिस को बताया था कि सोमवार रात को उनके भाई की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। देर रात के करीब 12 बजे उन्हें कुछ आवाजें सुनाईं दी। बाहर निकल कर देखा तो कुछ युवक उनकी बाइक से कुछ शरारत कर रहे थे। शोर मचाने पर उक्त युवक मौके से भाग गए। मगर पकड़े जाने के डर से बाइक मौके पर ही छोड़ गए। शिकायत की आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।
इसके आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मौके से बरामद की गई बाइक के आधार पर दो युवकों शुभम और रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले क्षेत्र में कई चोरी के मामले सामने आ चुके हैं।
इसमें टैंपों से डीजल और बैटरी चोरी होने का मामला भी है। इसके साथ ही वाहनों के टायर चोरी होने के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। पुलिस छानबीन कर रही है कि कहीं इन चोरियों के मामलों में भी इन युवकों की संलिप्तता नहीं है।