फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत

Wed, 18 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : demo
विज्ञापन
कंदरौर पुल के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल शख्स को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई ले जाया जा रहा था, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब धर्मू निवासी घुमाणीं कंदरौर पुल के समीप पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

लेकिन रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि भादंसं की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि घायल व्यक्ति ने स्वारघाट के पास दम तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाइक सवाल पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें