फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

Wed, 20 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
dowry case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भराड़ी थाना के तहत एक गांव की महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति फौज में कार्यरत है और उसे दहेज के लिए तंग करता है। बीते मंगलवार को शाम के करीब साढ़े 6 बजे  पति ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मारपीट के दौरान उसने अपने मायके से अपने माता-पिता को बुलाया। लेकिन उनके आने पर उसके पति ने उनके साथ  भी खूब मारपीट की। इसके बाद महिला ने मजबूरी में मामल की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भराड़ी थान का कार्यभार देख रहे एएसआई दुनी चंद ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें