फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि की 4.5 लाख की क्रैश बैरियर प्लेटें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ब्रह्मपुखर-दयोथ सड़क पर सड़क किनारे सुरक्षा के लिए लगाई गई क्रैश बैरियर प्लेटों को चोर उड़ा ले गए हैं। वारदात का पता उस समय लगा जब लोनिवि का एक अधिकारी ड्यूटी के दौरान मौके पर पहुंचा। लोनिवि अधिकारी ने इस संबंध में सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्लेटों की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की क्रैश बैरियर प्लेटों को कोई चुराकर ले गया है। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि दयोथ की ओर जाते हुए पाया कि सड़क किनारे लगाई गई क्रैश बैरियर की प्लेटें चोरी हो गई हैं। इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। वहीं मामले की जानकारी सदर पुलिस थाना को भी दी।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें