फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटाने मौके पर पहुंचा सरकारी अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चुनाव की आड़ में हो रहे अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने अभियान चला दिया है। सरकारी अमला वीरवार को डियारा सेक्टर पहुंचा, जहां अवैध निर्माण चल रहा था। प्रशासन ने अवैध निर्माण कर रहे व्यक्ति पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं शुक्रवार तक निर्माण को स्वयं हटाने के आदेश दिए हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा, वहीं स्वयं कब्जे को हटाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डियारा सेक्टर में अवैध रूप से निर्माण हो रहा था। जहां पिलर लगाकर निर्माण हो रहा था। चुनाव आचार संहिता की आड़ में अवैध निर्माण हो रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन की टीम वीरवार को तहसीलदार जीतराम भारद्वाज की अगुवाई में जेसीबी और पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर काम को रोककर मालिक पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। वहीं शुक्रवार तक स्वयं अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो शुक्रवार को विभाग स्वयं अवैध निर्माण को हटाएगा।

तहसीलदार जीतराम भारद्वाज ने बताया कि अवैध निर्माण को रोकने के लिए मौके पर गए थे। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वाले को 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार तक अगर स्वयं अवैध कब्जा नहीं हटाया, तो प्रशासन हटाएगा। वहीं, अवैध कब्जा हटाने के खर्च की भरपाई भी अवैध कब्जाधारी से वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें