फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामली के पास ट्रक सड़क से नीचे लुढ़का, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
ट्रक हादसा - फोटो : SELF
विज्ञापन
जामली (बिलासपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर आए दिन कोई न कोई हादसे हो रहे हैं। शनिवार रात को भी एक ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। चालक भी हादसे में बच गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात जामली के पास एक ट्रक चढ़ाई में जा रहा था तो तकनीकी खराबी के चलते चालक ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रक सड़क किनारे लुढ़क गया। चालक का कहना है कि अचानक ही ट्रक चढ़ाई में रुक गया और पीछे हट गया। इसके बाद ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई। अगर घटना वाली जगह से थोड़ी पीछे हादसा हुआ होता तो ट्रक 200 फीट नीचे गंभर खड्ड में जा गिरता जिससे किसी की जान भी जा सकती थी। ट्रक के लुढ़कने के बाद चालक स्वयं ही सुरक्षित बाहर आ निकला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें