फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता नाबालिग मलेटा से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नयनादेवी (बिलासपुर)। पुलिस थाना कोट के तहत पंचायत मंडयाली से लापता लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने लापता लड़की को गांव मलेटा से बरामद किया है। थाना प्रभारी कोट योगराज चंदेल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


गौर रहे कि 16 वर्षीय नाबालिग को दो लड़कों द्वारा जबरन उठाने का मामला 11 नवंबर को पुलिस थाना में दर्ज हुआ था। पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में दादा ने बताया था कि लड़की अपनी दादी के साथ खेतों में काम कर रही थी। दो युवक गाड़ी में आए और लड़की को जबरन खेतों से उठाकर ले गए। इस बीच दादी ने काफी विरोध भी किया था। लेकिन, उन युवकों ने दादी को धक्का मारकर गिरा दिया। पुलिस का कहना है कि लड़की को बरामद कर लिया गया है। पूरी तहकीकात के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें