बरमाणा (बिलासपुर)। बिलासपुर-मंडी सीमा पर सलापड़ पुल के पास एक कार से चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सलापड़ पुल पर बरमाणा पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। मनाली की तरफ से आ रही कार (एचपी24डी-2075) को तलाशी के लिए रोका। चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने तलाशी ली तो सीट के पास एक पैकेज मिला। जब पैकेट को खेला तो उसमें चरस निकली। वजन करने पर 542 ग्राम चरस निकली। आरोपी कार चालक रामस्वरूप (43) पुत्र प्रेमलाल गांव दयोली तहसील सदर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।