अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर बिलासपुर जिला में भी शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने धरने-प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पूरा जिला बिलासपुर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा।
एक तरफ जहां विभिन्न दलों ने जिला के कई क्षेत्रों मेें पाकिस्तान के पुतले जलाए तो वहीं कई दलों ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की भी मांग उठाई है। इसी कड़ी में बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शहर के गुरुद्वारा चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस अवसर पर दल के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की गई इस घटना की हम निंदा करते है। अब पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना होगा।
इस मौके पर ज्ञान ठाकुर, मनोज चंदेल, अनूप चंद्र भाटिया, अभिषेक चौधरी, अनिल चौधरी, नरेश कुमार, राकेश कुमार, रोहित सांख्यान, अजय कुमार, अनिल कुमार, शुभम ठाकुर, साहिल कुमार, शिवांश, राहुल ठाकुर, पीयूष शर्मा, नितेश कौशिक मौजूद रहे।
...
इनसेट...
घुमारवीं में विश्व हिंदु परिषद ने निकाली रैली
विश्व हिंदु परिषद घुमारवीं के पदाधिकारियों ने भी पुलवामा हादसे की निंदा की है। परिषद ने घुमारवीं चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर व पाकिस्तान के विरोध में रैली निकाली। रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर विश्व हिंदु परिषद के मुख्य रूप अश्वनी कुमार, दिनेश पंडित, अंकित, अमित कुमार, नीरज कुमार, विशाल व अन्य लोग उपस्थित रहे।
-------------------