फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता के विधायक का रास्ता रोका और गालीगलौज की

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता के स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल की गाड़ी रोककर गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नशे की हालत में पहले विधायक की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा कर रास्ता रोका। हालांकि इसके बाद आरोपी ने विधायक की गाड़ी को जाने दिया लेकिन जैसे ही विधायक मौके पर से निकले आरोपी ने उसकी गाड़ी का पीछा किया और भाजपा के कार्यालय के पास पहुंचा तथा विधायक और कार्यकर्ताओं के साथी गालीगलौज करने लगा। उधर, शिकायत के आधार पर इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
टैक्सी चालक ग्राम पंचायत झंडूता के गांव मुकड़ाना का रहने वाला है। जो घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह विधायक के साथ किसी संपर्क सड़क के निर्माण को लेकर उलझ गया था। विधायक ने उसे सुबह बात करने के लिए कहा लेकिन उसने विधायक की एक नहीं सुनी। सोमवार को दिन में उस गाड़ी को पकड़ने के लिए आरटीओ बिलासपुर सुबह 7 बजे से ही झंडूता की संपर्क सड़कों पर गाड़ी की तलाश में लगे हुए थे लेकिन अभी तक आरोपी और उसकी गाड़ी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर झंडूता थाना प्रभारी राम दास कौशल ने बताया कि ग्राम पंचायत झंडूता के चुन्नीलाल ने रात को नशे में धुत होकर स्थानीय विधायक से गालीगलौज किया है। वहीं उनका रास्ता भी रोका जिसको देखते हुए टैक्सी चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें