फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने छेड़छाड़ का किया विरोध तो कर डाली पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जुखाला क्षेत्र में घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार जुखाला क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह अपने घर पर थी तो एक व्यक्ति आया। उक्त व्यक्ति ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की और इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 323, 506, 509 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें