अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नगर के रौड़ा सेक्टर में गुरुवार देर रात दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें कार में बैठे युवकों को चोटें आई हैं। दोनों गाड़ियों की टक्कर की आवाज इतनी जोरदार हुई कि आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इस दौरान लोगों की मदद से युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।
हादसे में एक गाड़ी पंजाब की थी और दूसरी गाड़ी बिलासपुर की ही थी। वहीं, हादसे में घायल हुए एक युवक को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए थे, जहां पर चिकित्सकों की ओर से उसे उपचार दिया गया। उधर, सदर एसएचओ योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।