फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट के नालियां में घर और ढाबे में चोरों ने की सेंधमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शातिर आए दिन किसी न किसी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने स्वारघाट के साथ लगते गांव नालियां में एक ढाबे और मकान पर हाथ साफ किया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहले मामले में चोरों ने नालियां में सड़क किनारे बने एक ढाबे के अंदर से गैस चूल्हा, नमकीन तथा लोनिवि की लेबर द्वारा रखे गए सामान को ले उड़े हैं। ढाबे के साथ बने मंदिर के ताले भी तोड़े लेकिन वहां से कुछ हाथ नहीं लगा। ढाबे के मालिक चंदू राम ने बताया कि वह शाम को अपना ढाबा बंद कर अपने घर चला गया था, सुबह जब आकर देखा तो ढाबे के दरवाजे के टाला टूटा पाया। इसके बाद जब भीतर जाकर देखा तो अंदर रखा सारा सामान गायब था, गल्ले में लगभग एक हजार रुपये भी थे जिन्हें चोर साथ ले गए।
विज्ञापन

दूसरा मामला भी नालियां गांव का ही है जहां पर चोरों ने एक सुनसान जगह पर बने मकान में सेंधमारी की है। चोर मकान के भीतर रखा लोहे का सारा सामान ले उड़े। मालिक मान सिंह धीमान ने बताया कि उक्त मकान में वह लोहार का काम करते थे लेकिन अब अपना कारोबार मुख्य मार्ग के समीप कर रहे थे। इसके चलते उक्त मकान कई महीनों से बंद था। कभी कभार देखने के लिए जाते रहते थे, लेकिन जब वह अपना मकान देखने गए तो मकान के दरवाजे व खिड़की टूटी थे। जब भीतर देखा तो अंदर रखा लोहे का सारा सामान गायब था। इस चोरी की वारदात की शिकायत पुलिस थाना स्वारघाट में कई गई है।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी पुलिस थाना स्वारघाट राजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि नालियां गांव में चोरी की घटना की शिकायत आने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें