फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर एसपी कार्यालय हुआ पेपर लेस, ऑनलाइन होगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर एसपी कार्यालय हुआ पेपर लेस, ऑनलाइन होगा कार्य
कर्मचारियों की छुट्टियों से लेकर एसीआर तक भी होगी ऑनलाइन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला पुलिस अब पूरी तरह से ऑनलाइन होने जा रही है। मतलब जिला मुख्यालय पर एसपी ऑफिस में अब सारा काम पेपर लेस हो जाएगा। छुट्टियों का भी पूरा हिसाब किताब बराबर रहेगा और मुलाजिमों की एसीआर से लेकर दिन भर के तमाम कामकाज को भी बगैर कागजों के ही पूरा किया जाएगा। राज्य पुलिस मुख्यालय में ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर लागू होने के बाद अब यहां जिले के एसपी दफ्तर में भी यह पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा है कि अब तक कागजों पर नोटसीट के माध्यम से आने वाले तमाम कामकाज अब उनके पास कंप्यूटर के माध्यम से आने वाली फाइल से ही आएंगे जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि एसपी को उनके दफ्तर में किसी भी काम के पेंडिंग रहने की स्थिति में स्वत: ही मैसेज भी आने लगेगा। प्रदेश पुलिस के डीजीपी दफ्तर में ई-ऑफिस नामक सॉफ्टवेयर काम कर रहा है। इसी तर्ज पर उन्होंने अपने यहां पर भी यह सॉफ्टवेयर लागू कर दिया है। इससे पहले मेन्युअली ऐसा होता था कि हरे रंग की नोट सीट के माध्यम से ही उन तक अधिकतम चिट्ठियां आती थीं। इनके जवाब बनाने या इन पर निर्णय लेने में लंबा समय लग जाता था। अब इस सॉफ्टवेयर में यह हरे रंग की नोट सीट पहले से ही चढ़ी होगी। उन्होंने बताया कि अब तक ऐसा होता आया है कि विभाग के कर्मचारी ऐसी ही सीटों पर छुट्टियां मंजूर करवाकर बाद में अपनी मनमर्जी से छुट्टियां काटते रहते थे और बाद में इसे कई बार फाड़कर गायब भी कर देते थे लेकिन अब नए सॉफ्टवेयर में छुट्टी का पूरा रिकॉर्ड रहेगा।
विज्ञापन

---------------.
...जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें