फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेर स्थित शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राला की ब्रेक फेल होने पर ट्रक से टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

बनेर स्थित शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, एक गंभीर घायल
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लिया घटना स्थल का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
जामली/स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बनेर स्थित शिव मंदिर के पास ट्राला की ब्रेक फेल होने से उसकी आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इससे ट्राले में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद से हाईवे पर दोबारा से जाम लग गया था। स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जाम को खुलवाया है।
जानकारी के अनुसार करतार सिंह पुत्र लेखराम गांव जमथल जिला बिलासपुर ट्रक (एचपी24डी-2596) लेकर आ रहा था। जबकि ट्राला (एचआर58ए-3819) को जगसीर पुत्र साधूराम गांव करड़ी, तहसील टिवाना, फतेहबाद चला रहा था। जैसे ही बनेड़ के शिव मंदिर के पास ट्राला पहुंचा तो चालक ने पाया कि ट्राला ब्रेक छोड़ चुका है। उतराई में होने के कारण वह ट्राले पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। उसने आगे चल रहे ट्रक (एचपी24डी-2596) के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे ट्राला में बैठे एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें बैठा एक अन्य सवार घायल हो गया। ट्राले (एचआर58ए-3819) को घायल जगसीर पुत्र साधूराम गांव करड़ी, तहसील टिवाना, फतेहबाद चला रहा था। जबकि उसके साथ में बैठे परिचालक जस्सा (40) गांव करड़ी तहसील टिवाना जिला फतेहबाद की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राले में बैठा एक व्यक्ति शीशा तोड़ कर बाहर लटक गया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल जगसीर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि बनेड़ के पास सड़क हादसे में एक की मौत हुई है। एक चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि एक को ज्यादा चोटें आई हैं। घायल को जिला अस्पताल लाया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------------------------------
...खेमराज शर्मा। जगवीरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें