रामपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जो चेकिंग टीम गठित की गई है उसने एक कार सवार युवक के पास से 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन इस घटना पर परदा डालने की कोशिश कर रहा है।
सूत्रों की माने तो बिलासपुर केमरी रोड पर ग्राम धावनी हसनपुर के पास टीम ने कार को रोककर तलाशी ली तो कार में अस्सी हजार रुपये मिले। लेकिन इसके बाद की कार्रवाई के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं दी जा रही है। एसडीएम विजय प्रताप ने जिलाधिकारी की बैठक में शामिल होने की बात कही। बाद में उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे। जबकि, कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि अगर रुपये बरामद हुए हैं तो वह पूरी प्रक्रिया के बाद ही दाखिल किए जाएंगे।