फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे में पुलिस कर्मचारी से मारपीट, लहूलुहान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर बस अड्डे के पास पुलिस कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। हैड कांस्टेबल रैंक के इस कर्मचारी और युवक के बीच उस समय कहासुनी हो गई जब वह दुकान से सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने पुलिस कर्मचारी की पिटाई कर डाली। इससे पुलिस कर्मचारी बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। हैरानी इस बात की है कि यह मारपीट पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर करीब दस मिनट तक चलती रही। मगर पुलिस कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं। वहीं माहौल खराब होने से कारोबारी बुरी तरह से सहमे हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में दोनों के मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस का एचसी और डियारा निवासी एक युवक बस अड्डे के पास की दुकान से सामान ले रहे थे। इस मौके पर पुलिस जवान और युवक में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई की हालात मारपीट तक पहुंच गए। मारपीट में पुलिस जवान लहूलुहान हो गया है। हैरानी इस बात की है कि यह पूरी घटना पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर करीब 10 मिनट तक चलती रही। मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं पुलिस जवान से हुई मारपीट के बाद बस अड्डे के आसपास की दुकानों में भी डर का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान युवकों को भी चोटें आई हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस संबंध में पुलिस कर्मचारी के अलावा युवक का भी मेडिकल करवा लिया है। हालांकि अभी इस संबंध में खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया की दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस इस संबंध में नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें