बिलासपुर। पुलिस थाना झंडूता में दो गुटों के बीच मारपीट होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
बलघाड़-झंडूता निवासी ईश्वर दत्त ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह अपनी पशुशाला में जेसीबी मशीन के साथ कुछ कार्य कर रहा था तो गांव के कुछ लोगों ने वहां आकर उसे पीटा और जेसीबी के शीशे को भी तोड़ दिया। वहीं पपलाह गांव निवासी देशराज ने झंडूता थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह रास्ते पर जा रहा था तो ईश्वर दत्त व अन्य कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोका, उसे गालियां निकालीं, पीटा व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि मामले दर्ज कर लिए गए हैं।