फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत परनाल में 32 वर्षीय युवक से स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक कहां से स्मैक लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के मकसद से पुलिस क्षेत्र में लगातार नजर रखे हुए है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि परनाल क्षेत्र में युवक स्मैक लेकर पहुंचा है। पुलिस ने बिना देरी किए परनाल में दस्तक दी। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया।
डीएसपी घुमारवी राजेश कुमार ने बताया कि युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 5.67 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी महेंद्र सिंह गांव खनसरा डाकघर लद्दा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार युवक से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर नशे के सामान को कहां से लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें