फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगसेच के पास पलटा ट्रक, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दगसेच के पास पलटा ट्रक, तीन लोग घायल
विज्ञापन

क्लींकर लेकर दाड़लाघाट से घनौली जा रहा ट्रक
एक गंभीर घायल शिमला रेफर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला (बिलासपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दगसेच के पास क्लींकर से भरा एक ट्रक पलट गया जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। एक घायल को शिमला रेफर किया गया है, जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक ट्रक (एचपी51बी-3200) दाड़लाघाट से घनौली जा रहा था। ट्रक में क्लींकर भरा हुआ था। इसके साथ ही इसमें तीन लोग भी सवार थे लेकिन जैसे ही ट्रक दगसेच के पास पहुंचा तो अचानक ही मोड़ पर ब्रेक लगाने से ट्रक पलट गया जिससे ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में ट्रक सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में टिप्पर चालक राजेंद्र कुमार, मदन लाल व कुलदीप जोकि दगसेच के रहने वाले सभी घायल हो गए हैं। रात को ही इन सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने मदन कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए शिमला रेफर कर दिया है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि ट्रक की तेज रफ्तार होने के कारण चालक तीखे मोड़ पर ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद वह सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
-------------------------
...गोपाल शर्मा...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें