फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने पर बाइक सवार के मुंह पर फेंकी गर्म सब्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। महिला से छेड़खानी करना बाइक सवारों को महंगा पड़ गया। महिला ने बाइक सवार के मुंह पर गर्म-गर्म सब्जी फेंककर भागने पर मजबूर कर दिया। घुमारवीं विकास खंड के गांव में एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए और एक महिला से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला ने बाइक सवार के मुंह पर गर्म-गर्म सब्जी फेंक दी। बाइक सवारों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार महिला रात्रि करीब 8:30 बजे घर से 200 मीटर की दूरी स्थित दुकान पर अपने पति को खाना देने जा रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो लोगों ने महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया और गर्म-गर्म सब्जी उनके चेहरों पर उड़ेल दी। इसके चलते दोनों युवक बाइक पर भाग खड़े हुए। महिला के शोर मचाने पर वहां ग्रामीण इकट्ठे हो गए और बाइक सवारों का पीछा किया। लेकिन, अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों युवक मौके से भाग गए। उधर, डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने कहा कि शिकायत उनके पास आई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें