घर से सामान चोरी कर ले जाने का आरोप
कैराना। झिंझाना रोड नाहिद कॉलोनी निवासी जैतून ने कोतवाली में तहरीर दी कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर से खेत पर घास लेने गई थी। घर पर उसकी पुत्रवधू अकेली थी। आरोप है कि पुत्रवधू घर में रखे गहने तथा कीमती सामान कपड़े आदि समेट कर घर से चली गई। जब वह घर लौटी, तो पड़ोसियों ने बताया कि वह अपने पिता के साथ गई है। पुत्रवधू तीन वर्षीय पौत्र को भी अपने साथ ले गई। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।