फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजगाई में आग से जले दो मकान, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
चेंबूर की सरगम सोसाइटी में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा क्षेत्र के तहत आने वाले पंजगाई के गुग्गा घाट में दो रिहायशी मकानों में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। आग 25 जनवरी देर रात लगी। एक मकान में तो रखा पूरा का पूरा सामान जलकर राख हो गया, जबकि दूसरे घर को भी नुकसान हुआ है लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से घर को जलने से बचा लिया गया। आग लगने से करीब साढ़े तीन लाख का नुकसान हो गया है। हलका पटवारी को रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार गुग्गा घाट के मस्त राम पुत्र बुद्धि राम के स्लेटपोश दो मंजिला मकान में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन आग से मस्त राम के घर के अंदर रखा सारे का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर के अंदर रखी बलोटियां भी जलकर राख हो गई हैं। पूरा का पूरा दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। मस्त राम के परिवार के सदस्य साथ लगते अन्य कमरे में सोये हुए थे। ऐसे में उन्हें पता नहीं लग पाया कि आग की चपेट में पूरा का पूरा मकान कब आ गया। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं आग लगने से साथ लगते प्रेमलाल पुत्र किरपूराम का मकान भी चपेट में आ गया। हालांकि समय रहते लोगों ने प्रेमलाल के मकान को आग में पूरी तरह से जलने से बचा लिया लेकिन उसके बावजूद भी इनको खासा नुकसान हुआ है। घर के अंदर रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा का कहना है कि हलका पटवारी को नुकसान का जायजा लेने के लिए कहा गया है। उन्हें रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को सहायता दी जाएगी।
---------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें