फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहड़ा गांव के मंदिर से गल्ला तोड़ पैसे चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर थाना के तहत आने वाले सिहड़ा गांव में चोरों ने मंदिर में हाथ साफ कर दिया है। चोर यहां पर गल्ला तोड़ कर उसके अंदर रखे पैसे साथ ले गए हैं। जबकि मंदिर के साथ बनी गोशाला से भी चोर दो बकरियां चुरा कर ले गए हैं। ग्रामीणों ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सिहड़ा गांव में शिव मंदिर बना हुआ है, जहां पर ग्रामीण रोजाना पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ग्रामीणाें ने बताया कि 25 जनवरी सुबह चार बजे यहां पर चोरों ने सेंधमारी कर मंदिर में रखे गल्ले को तोड़ कर उसके अंदर एकत्रित हुए पांच हजार रुपये चुरा लिए हैं। वहीं एक महिला का कहना है कि जब वह सुबह चार बजे उठी तो उसने सड़क से एक ऑटों को भी बिलासपुर की तरफ जाते हुए देखा। महिला का कहना है कि ऑटो की लाइट नहीं जली हुई थी, वह बिना लाइट के ही सड़क से गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मंदिर से चोर पैसे चुरा कर ले गए हैं। जबकि दूसरी ओर चोर मंदिर के साथ लगती गोशाला में बंधी बकरियां भी साथ ले गए हैं। चोर यहां से डेढ़-डेढ़ साल की दो बकरियां अपने साथ ले गए हैं।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें