फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को अगवा करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। झंडूता सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को अगवा करने का मामला तलाई थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने उक्त मामला सहकारी सभा के इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर की पत्नी और करीब दो दर्जन अन्य महिलाओं और लोगों ने तलाई थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल ने की है।
सहकारी सभा के इंस्पेक्टर धर्मपाल की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि जिस प्रकार से कई सहकारी सभाओं में आए दिन घोटाले के समाचार सामने आ रहे हैं। उन्हें शक है कि कहीं इसी कारणों से उनके पति को भी अगवा न कर लिया गया हो। पुलिस ने सुनीता देवी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में भादंसं की धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि धर्मपाल एक नवंबर से घर लौट कर नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि वह अंतिम बार पेहड़वीं सहकारी सभा गए हुए थे, जहां से उन्होंने कुछ दस्तावेज बिलासपुर कार्यालय भेजे थे लेकिन उसके बाद से धर्मपाल लौट कर घर नहीं आया है। धर्मपाल की अंतिम लोकेशन स्वारघाट में ट्रेस हुई है। इसके बाद उसका कोई अतापता नहीं लग पाया है। हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें हर जगह तलाश कर लिया है।
इसी संबंध में धर्मपाल की पत्नी ने महिलाओं और ग्रामीणों के साथ मिल कर इस संबंध में तलाई थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस संबंध में शक के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामला धर्मपाल की पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें