फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की बस में 743 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में स्वारघाट पुलिस को नाके के दौरान चरस मिली है। पुलिस ने स्वारघाट में नाका लगा रखा था। मंडी डिपो की बस को चेकिंग के लिए रोका गया। बस में रखे एक काले रंग के बैग में पुलिस ने चरस बरामद की। हालांकि बैग का कोई मालिक बस में नहीं मिला। पुलिस ने बस में बैठी सवारियों से इस संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चरस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वारघाट थाना पुलिस ने वीरवार रात्रि को साढ़े बारह बजे स्वारघाट चौक पर नाका लगा रखा था। इस दौरान परिवहन निगम की मंडी डिपो की बस एचपी 65-4284 जो मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी को चेकिंग के लिए रोका गया। जांच के दौरान बस में सामान रखने के लिए बनाए गए रैक में लावारिस काले रंग के बैग में 743 ग्राम चरस बरामद हुई। स्वारघाट के थाना प्रभारी राजेश पराशर ने बस में बैठी सवारियों, चालक, परिचालक से लावारिस बैग के बारे में पूछताछ की। लेकिन, कोई पता नहीं लग पाया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी श्रीनयनादेवी अनिल शर्मा ने बताया है कि थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ मुहिम चला रखी है। उन्होंने कहा कि नशे का काला कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें