फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को कुएं में फेंका, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 04 Nov 2017 12:00 AM IST
mahoba
विज्ञापन
- घटना के बाद मौके पर लगी लोगाें की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर महोबा। कस्बे के मोहल्ला मनोहर गंज के एक कुएं में महिला का शव मिला है। मृतका के गले में तौलिया से फंदा लगा हुआ है। पिता ने अज्ञात लोगों पर पुत्री की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है।

कस्बे के मोहल्ला बॉस पहाड़िया निवासी ममता (32) पुत्री रहश बिहारी शुक्ला गुरुवार की दोपहर घर से निकली थी। रात को घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने एक महिला का शव कुएं में पड़ा देखा। बच्चों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग के जवानों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


महिला के गले में तौलिया से फंदा लगा हुआ था। रहश बिहारी शुक्ला ने मृतका की शिनाख्त अपनी पुत्री ममता के रूप में की है। उन्होंने बताया कि ममता की शादी नहीं हुई थी और वह उनके साथ रहती थी। किसी ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव फेंका है। मृतका के पिता ने तहरीर थाना श्रीनगर में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें