फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखों के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
police arrest
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी/स्वारघाट(बिलासपुर)। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तरसूह के गांव तरसूह में तीन लोगों के घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मौके पर से लाखों के जेवरात और हजारों रुपये नकदी उड़ा कर ले गए हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस का दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि डीएसपी श्री नयना देवी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र श्री जगदीश चंद गांव व डाकखाना तरसूह तहसील श्री नयना देवी के घर पर चोरी हुई है। कोट पुलिस थाना में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सुरेश कुमार ने बताया है कि वीरवार रात को अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर 13000 हजार नकदी और लगभग 2 लाख रुपये के सोने के जेवरात और 25 हजार रुपये के चांदी के गहनों की चोरी कर ली है।
विज्ञापन

इसके साथ ही चोरों ने साथ के लगते हुए किरण बाला पत्नी स्व. विपिन कुमार के घर से 5000 नकद और 1 लाख रुपये के सोने व 25000 हजार रुपये के चांदी के गहनों को चुराया है।
इसके अलावा चोर चरणदास पुत्र बेलीराम के घर में खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश हुए लेकिन जैसे ही सारा सामान चोरी करने के बाद एक ट्रक में सामान को बांध कर भागने लगे तो अचानक आवाज आने के बाद चरणदास के परिवार वाले जाग गए। इस कारण चोर उनके घर में चोरी करने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

डीएसपी नयनादेवी मनोहर लाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि तरसूह गांव में चोरी की घटना का मामला कोट थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस मौके पर जाकर छानबीन में जुटी हुई है। उन्होंने दावा किया की चोर जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें