फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा के युवक से पकड़ी चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक से 45 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस ने बुधवार रात को नालग के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मंडी की ओर से एक गाड़ी आई। पुलिस ने जब गाड़ी को तलाशी के लिए रोका तो उसके अंदर बैठा युवक घबरा गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर चरस मिली। पुलिस ने चरस का वजन किया तो वह 45 ग्राम निकली। पुलिस ने गाड़ी में बैठे विक्रम जीत सिंह (28) निवासी डाडासीबा कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने नाके के दौरान युवक से चरस पकड़ी है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें