फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरमाणा से लड़की लापता, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के तहत एक लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि तीन चार दिन से उनकी बेटी घर नहीं लौटी है। लापता लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने उसे हर जगह तलाश किया। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां भी तलाशा, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। पिता का कहना है कि उन्हें शक है कि किसी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने लापता लड़की के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लड़की की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें